फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayushman cards will be made for more than one lakh ration card holders by March

Jalaun News: मार्च तक एक लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Sun, 07 Jan 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for more than one lakh ration card holders by March
उरई। आयुष्मान कार्ड लाभार्थी के आंकड़ों में पिछड़े स्वास्थ्य और जिला पूर्ति विभाग ने अब लक्ष्य पाने के लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित की है।
विज्ञापन

मार्च तक 1,05,149 राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों विभागों ने डीपीआरओ के अधिकारी और कर्मचारियों को भी साथ लेकर अभियान का रोडमेप तैयार किया है। इसमें पंचायत सहायकों, रोजगार सेवक, आयुष्मान मित्र, की अहम भूमिका रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह या छह से अधिक सदस्यों वाले पात्र गृहस्थी कार्ड धारक, अंत्योदय राशनकार्ड धारक परिवारों के आयुष्मान बनाए जाने हैं। आयुष्मान योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष ने बताया कि पिछले साल सितंबर में मिले लक्ष्य में 2,11,044 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा था। शहरी क्षेत्र में 40,376 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1,70,668 लाभार्थी हैं। 100 दिनों में 1,05,895 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाया जा चुका है।
विज्ञापन


छह सदस्यों वाली यूनिट एवं वरिष्ठ नागरिक की सूची प्राप्त कर ली गई है। विशेष कार्य योजना बनाकर शेष बचे हुए सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। -राम अयोध्या प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह राशन वितरण के पहले सभी चिन्हित पात्र गृहस्थी लाभार्थी परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को कोटेदारों के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक भी सूचित कर रहे हैं। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी


बीडीओ एवं एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है कि पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आयुष्मान मित्र आदि अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित लाभार्थियों को अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित लाभार्थियों को शीघ्र जोड़ने को कहा है। -भीमजी उपाध्याय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed