फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayushman card will be made for senior citizens above 70 years of age

Jalaun News: 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनेगा

Thu, 31 Oct 2024 09:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 31 Oct 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made for senior citizens above 70 years of age
उरई। जिले के 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की निशुल्क उपचार की सुविधा किसी भी पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होकर ले सकेंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अपने साथ आधार कार्ड के साथ वही मोबाइल नंबर ले जाना होगा, जो आधार कार्ड में लिंक हो। जिससे मोबाइल ओटीपी के माध्यम से उनका कार्ड वेरीफाई किया जा सके। ई-केवाईसी कर उन्हें तत्काल आयुष्मान कार्ड दिया जा सके।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग जिनका अभी तक आयुष्मान योजना की सूची में नाम शामिल नहीं किया गया था, अब उन्हें भी योजना से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे बुजुर्ग अब अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप से स्व पंजीकरण माध्यम से अथवा किसी भी पंजीकृत राजकीय और निजी अस्पताल में आयुष्मान मित्र अथवा जनसेवा केंद्र, पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक से या आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस बार 70 वर्ष से अधिक सभी वृद्धों को शामिल किया गया है। इसके लिए जल्द वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed