फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Awake officials fix pipeline leakage at three places

Jalaun News: जागे अधिकारी तीन जगह पर पाइप लाइन की लीकेज सही

Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Awake officials fix pipeline leakage at three places
उरई। नगर में लीकेज की वजह से लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा था। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी नहीं जाग रहे थे। अमर उजाला सोमवार को इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आज पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया। पाइप लाइन लीकेज को सही करने के लिए दिन भर कर्मचारी काम करते रहे। शाम तक तीन जगह पर लीकेज की समस्या से लोगों को निजात मिल गई।
विज्ञापन

शहर में मैकेनिक नगर और लहारियापुरवा में कई दिनों से पाइप लाइन लीकेज थी। इससे पानी सड़क पर बह रहा था। पानी सड़क पर बहने से सड़क भी टूट गई थी। इसकी शिकायत लोग लगातार कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में पाइप लाइन टूटी, बर्बाद हो रहा पानी शीर्षक से प्रकाशित किया। इसको संज्ञान में लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिन में तीन लीकेज का समाधान किया।
विज्ञापन

जेई श्याम बहादुर ने बताया कि कई दिनों से लीकेज की समस्या थी। गंदा पानी भी घरों में पहुंच रहा था। जानकारी होने पर उसका समाधान किया गया। तीन जगह पाए गए लीकेज को दुरूस्त करवा दिया गया है। लोगों के घरों में गंदा पानी आने की दिक्कत सुधार ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed