{"_id":"680696fa139ad2ab7004e17b","slug":"aunt-was-murdered-by-strangulation-orai-news-c-224-1-ori1001-128300-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चाची की गला दबाकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चाची की गला दबाकर की थी हत्या
Tue, 22 Apr 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बलकट जमीन के रुपयों के लेन-देन को लेकर महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने गला दबाकर चाची को मार दिया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। रेंढ़र थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव में महिला संगीता देवी की शुक्रवार को संंदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के चाचा कैलिया थाना क्षेत्र के धौरपुर गांव निवासी रविशंकर ने पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई थी। इस पर रेंढ़र थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। तब मृतका के पिता भगवान ने संगीता के भतीजे आनंद उर्फ छोटू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
सोमवार को पुलिस ने कन्हरी गांव जाने वाले रास्ते पर भगवंतपुरा के पास से आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि चाचा की मौत के बाद चाची जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद करती थीं। 18 अप्रैल को भी जमीन बलकट के दो लाख रुपये मिले थे। इस पर उसने रुपये देने के लिए चाची से कहा तो विवाद हो गया। इसी को लेकर उसने चाची की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
सीओ माधौगढ़ राम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।