{"_id":"6136164e8ebc3e21370737fe","slug":"aunt-dies-in-uncontrolled-bike-truck-nephew-injured-orai-news-knp6504406141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुसी चाची की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुसी चाची की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
उरई। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। इससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी सुनील (23) सोमवार की दोपहर अपनी चाची रेखा देवी (37) पत्नी अनंतराम को लेकर बाइक से उरई दवाई लेने आ रहे थे। जब उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर झांसी की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई, जिसमें चाची रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेखा के पति कालपी मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। उसके चार बच्चे हैं। उसकी मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।