{"_id":"674619db0c67e1d5af008ce4","slug":"aunt-and-nephew-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1005-122625-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत
Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
उरई। वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार महिला सहित तीन लोग हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। देर रात भतीजे की भी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी साधना (35) अपने जीजा कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी अनिल सिंह व पांच वर्षीय भतीजे राम के साथ बाइक से आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव स्थित मंदिर में दर्शन करने गई थी। मंगलवार शाम वह बाइक से लौट रहे थे, तभी झांसी-कानपुर हाईवे पर संकट मोचन चौकी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे तीनों लोग हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची संकट मोचन चौकी पुलिस ने तीनों को मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां साधना को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल व राम का इलाज चल रहा है। देर रात भतीजे राम ने भी दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।