फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attempted rape by threatening to put a photo on social media

सोशल मीडिया में फोटो डालने की धमकी देकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape by threatening to put a photo on social media
कदौरा। दो माह पूर्व महिला की फोटो सोशल मीडिया में डालने वाले आरोपी ने शौच क्रिया के लिए गई महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। पीड़ित महिला के विरोध करने पर मारपीट कर दोबारा पोस्ट करने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही एक युवक ने दो माह पूर्व उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी, जिस पर ग्रामीणों के समझाने पर उक्त मामले में ग्राम पंचायत में समझौता हो गया था। आरोप है कि शुक्रवार शाम वह शौचक्रिया के लिए जा रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और दुराचार करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर उक्त युवक दोबारा फोटो पोस्ट करने की धमकी देकर मारपीट करने लगा। किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर महिला घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed