फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attempt to remove Nehru's statue from the district panchayat

Jalaun News: जिला पंचायत से नेहरू की प्रतिमा हटाने की कोशिश

Sat, 08 Nov 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Attempt to remove Nehru's statue from the district panchayat
उरई। जिला पंचायत कार्यालय के पीछे बगिया में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने की कोशिश पर कांग्रेसी आक्रोशित हैंं। शुक्रवार को उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय के पीछे बगिया में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा 29 जनवरी 1967 को तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष लल्लूराम द्विवेदी के कार्यकाल में लगाई गई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री कृष्ण चंद्र पंत ने प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने कहा कि अभी जानकारी मिली है कि जिला पंचायत द्वारा जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को हटाने की कोशिश की जा रही है। इससे लोगों में रोष है और शासनादेश के अनुसार नहीं है। प्रतिमा हटाने या विस्थापित करने की कोशिश की गई तो कांग्रेसी आंदोलन की राह पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में गांधी मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने छोटा का द्वार बनाकर ढंकने का काम जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की पट्टिकाओं को भी हटा दिया गया है। जो असंवैधानिक है। कांग्रेस महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान राजकुमार वर्मा, चौधरी श्यामसुंदर, सुरेश शांडिल्य, कमल सिंह दोहरे, राजेश प्रजापति, अयूब अंसारी, देशराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed