{"_id":"698787ecd32caa8cec0e44e4","slug":"attempt-to-rape-a-minor-girl-alone-at-home-one-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-140211-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कदौरा। थानाक्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक बदनीयती से घर में घुस आया और बेटी से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी उसके धमकी देने लगा। बेटी का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने अदनान शेख को पकड़ लिया जबकि आरोपी का साथी तालिब व एक अन्य मौके से भाग गया। पीड़ित ने बताया कि तालिब ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।