फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attempt to mount tractor on Lekhpal, bike damaged

Jalaun News: लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बाइक क्षतिग्रस्त

Wed, 07 Jun 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Attempt to mount tractor on Lekhpal, bike damaged
जालौन। अवैध रूप से हो रहे मिट्टी के खनन की जांच करने गए लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है, जबकि जेसीबी और अन्य ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर भाग निकले।
विज्ञापन

अवैध रूप से मिट्टी खनन धड़ल्ले से चल रहा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सोनू चौहान ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने कार्रवाई भी की, लेकिन इसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगा है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में मिट्टी खनन की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। शिकायत की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल हरेंद्र बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कुठौंदा बुजुर्ग पहुंचे। वह प्रधान पुष्वेंद्र के साथ बाइक से अवैध खनन वाले स्थान पर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में उन्हें चार ट्रैक्टर मिट्टी लादकर आते दिखे। ट्रैक्टर रोककर मिट्टी के संबंध में पूछताछ की तो ट्रैक्टर चालक पवन निवासी छिरिया सलेमपुर गाली, गलौज करने लगा और लेखपाल को ट्रैैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह लेखपाल और प्रधान ने बाइक से कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लेखपाल को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर अन्य ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर चालक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना लेखपाल ने तहसीलदार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गौरव कुमार व पुलिस ट्रैक्टर को कोतवाली ले गए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि लेखपाल हरेंद्र पर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने प्रयास किया। मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed