{"_id":"68b9efc0f51b35051d02f455","slug":"attempt-to-force-a-school-going-girl-into-car-orai-news-c-224-1-ori1001-134164-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्कूल जा रही छात्रा को कार में जबरन बैठाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्कूल जा रही छात्रा को कार में जबरन बैठाने का प्रयास
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल जा रही छात्रा को कार चालक ने हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने जब शोर मचाया तो कार चालक टक्कर मारकर भाग निकला। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी पुत्री एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। स्कूल के गेट के सामने एक कार चालक पहले से खड़ा था। छात्रा के पहुंचते ही चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन कार में बैठाने लगा।
इससे उसके कपड़े फट गए। छात्रा के शोर मचाने पर कॉलेज के कर्मचारियों को आता देख चालक उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे उसकी बेटी को चोट आई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामला हादसे का है। फिलहाल जांच की जा रही है।