फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attached nine trucks involved in illegal mining

Jalaun News: अवैध खनन में लिप्त नौ ट्रकों को किया कुर्क

Tue, 28 Feb 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attached nine trucks involved in illegal mining

विज्ञापन
माधौगढ़। अवैध खनन में लिप्त नौ ट्रकों को पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्क कर लिया। कुर्की की कार्रवाई मंगलवार को माधौगढ़ स्थित गल्लामंडी में की गई। यह ट्रक कार्रवाई के दौरान सीज करके वहीं पर खड़े करवाए गए थे। पुलिस ने इन ट्रक स्वामियों पर पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। अवैध खनन में लिप्त रहने वालों पर इतने बड़े स्तर पर पहली बार कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
बीते दिनों मध्य प्रदेश से अवैध बालू खनन करके और ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर सीज किया गया था। इसी दौरान बंगरा में जांच कर एसडीएम अंगद सिंह की कार में टक्कर मारते हुए बंगरा चौकी प्रभारी शशांक वाजपेयी की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। अवैध ट्रकों के खिलाफ डीएम, एसपी ने देर रात छापा मारकर आधा सैकड़ा से अधिक ट्रकों को सीज कर दिया था। पकड़े गए ट्रक माधौगढ़ मंडी परिसर में खडे़ करा दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार शाम एसडीएम अंगद सिंह, सीओ रवीन्द्र कुमार गौतम, कोतवाल विमलेश कुमार, उपनिरीक्षक वरुण प्रताप सिंह की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर मंडी परिसर में खड़े नौ ट्रकों को कुर्क कर लिया गया। इन ट्रकों की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सीओ ने कहा कि अपराधियों को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे जितना ताकतवर हो, अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा जिले के पछायगांव थाना क्षेत्र के मड़ैया कारीलगढ़ निवासी राजीव कुमार का एक ट्रक, इटावा के ही बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा पूर्वी कछार निवासी शिवराज सिंह का एक ट्रक कुर्क किया गया है। मैनपुरी जिले के थाना किशनी के महमूदपुर निवासी रजनीश कुमार का एक और मैनपुरी जिले के थाना बेवर थाना क्षेत्र के कुचलिया गांव निवासी राजीव कुमार दुबे के तीन ट्रक कुर्क किए गए हैं।

कन्नौज जिले के थाना सौरिख क्षेत्र के अलीपुर तिर्वा रोड निवासी शिवेंद्र का एक ट्रक, कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी अवनीश कुमार का एक ट्रक कुर्क किया गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगित विहार निवासी विवेक सिंह तोमर का एक ट्रक सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed