फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Athletics competitions from 17th in Government Inter College

Jalaun News: राजकीय इंटर कॉलेज में 17 से एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं

Wed, 15 Oct 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Athletics competitions from 17th in Government Inter College
उरई। 69 वीं विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। 17 से 19 अक्तूबर तक तीन दिन तक होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज हो गईं हैं। निर्णायक मंडल द्वारा खेल मैदान को तैयार किया जाना है। निर्णायकों को 15 व 16 को आयोजन स्थल पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को सबसे पहले सुबह नौ बजे से 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से त्रिकूट, डिस्कस थ्रो, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ होगी। 18 अक्तूबर को सुबह साढ़े छह बजे से सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़, जूनियर वर्ग की 3000 मीटर, हेमर थ्रो, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। 19 अक्तूबर को सुबह साढ़े छह बजे से जूनियर व सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़़, 400 मीटर की सभी वर्गों की फाइनल दौड़, पांच किलोमीटर बालक वर्ग क्राॅस कंट्री रेस, तीन किलोमीटर बालिका वर्ग की क्राॅस कंट्री, 100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन

अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही मंडलीय टीम की भी घोषणा की जाएगी। जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाचार्य जितेंद्र राजपूत ने बताया कि 15 व 16 अक्तूबर को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। निर्णायक मंडल के साथ मैदान को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed