फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Assuming himself as Gabbar, he asked how much reward the government has

खुद को गब्बर मान पूछता था, कितना इनाम रखे है सरकार

Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Assuming himself as Gabbar, he asked how much reward the government has
पुलिस गिरफ्त में 50000 का इनामी भूरा - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। कदौरा क्षेत्र का शातिर लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में इनामी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कदौरा के अलावा घाटमपुर कानपुर नगर और हमीरपुर मिलाकर करीब 14 मामले दर्ज है। एक माह पूर्व ही झांसी डीआईजी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। कदौरा क्षेत्र के लोगों की मानें तो जबसे भूरा पर 50 हजार का इनाम रखा गया था, तब से वह क्षेत्र में स्वयं को गब्बर बताकर लोगों से पूछा करता था कि सरकार हम पर कितना इनाम रखे है। उसका सबसे अधिक खौफ व्यापारियों और खदान संचालकों पर था, जिनसे जब और जितने रुपये की चाहता था रंगदारी वसूलता था।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि कदौरा थाने में 24 अक्टूबर 2019 को थाना क्षेत्र के चतेला निवासी राजेश कुमार पुत्र भवानी दीन ने मामला दर्ज कराया था कि तीन लुटेरों ने उसके घर में घुसकर पत्नी के साथ मारपीट की और जेवर, नगदी व अन्य सामान लूट कर भाग निकलेे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार रात लूट की वारदात के सरगना एवं 50 हजार के इनामी लुटेरे भूरा पुत्र जमाल निवासी चतेला थाना कदौरा को थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा के पास से मुठभेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरे के पास से पुलिस को 315 बोर तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा व 6700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि लूटे गए जेवरात को बेचकर रुपये अपने साथियों में बांट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रुपयों में से 6700 रुपये शेष बचे थे। सीओ ने बताया कि शातिर इनामी लुटेरे पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे। भूरा पर डीआईजी झांसी ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लुटरे को पकड़ने वाली टीम पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी शैलेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कदौरा जीतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आलोक पाल, रामनरेश, बाबूलाल, अरविंद कुमार, स्वाटटीम प्रभारी सुदीश कुमार व अन्य सिपाही मौजूद रहे।
हमीरपुर पुलिस की जीप पर की थी फायरिंग
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2016 में भूरा अपने साथियों के साथ लूटकर कदौरा से हमीरपुर की ओर भाग रहा था, उसी वक्त वायरलेस होने पर जब हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने उसे घेरा तो भूरा पुलिस की जीप पर फायरिंग कर भाग निकला था। हमीरपुर पुलिस भी भूरा की तलाश पिछले काफी समय से कर रही थी।

ये है इनामी लुटेरे का आपराधिक इतिहास
सीओ सुबौध गौतम ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार भूरा पर कुल 14 मामले दर्ज हैं। जिसमें से जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित ग्यारह मामले दर्ज हैं। वहीं जलालपुर जनपद हमीरपुर में दो मामले दर्ज हैं और घाटमपुर कानपुर नगर में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed