{"_id":"64651cebda9ced4f2b04b523","slug":"asked-the-problems-from-the-prisoners-also-saw-the-kitchen-orai-news-c-12-1-239982-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बंदियों से पूछा समस्याएं, रसोई भी देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बंदियों से पूछा समस्याएं, रसोई भी देखी
Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला कारागार का प्रयागराज से आए डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को निरीक्षण किया। जेल अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। अस्पताल के वार्ड में भर्ती बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे पूछा। किसी बंदी ने कोई समस्या नहीं बताई। इसके बाद महिला बैरक का निरीक्षण किया और उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।
जेल की पाकशाला में निरीक्षण किया। बंदियों के तैयार हुए भोजन को चखा। भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बताया। उन्होंने 18 बैरकों की तलाशी कराई किया। बंदियों से बातचीत की। निरूद्ध बंदियों की समस्याएं सुनी। बेसहारा बंदियों की सरकारी अधिवक्ता दिलाने और छोटे-छोटे वादों को लोक अदालतों के माध्यम से निस्तारित कराने निर्देश दिए। शातिर बंदियों पर सख्त निगरानी के आदेश दिए। जेल प्रशासन को अनुशासित रहकर टीम भावना से काम के लिए प्रेरित किया।
जेल में शिक्षित हुए कक्षा-पांच के 23 पुरूष बंदी व एक महिला बंदी, कक्षा-आठ के 14 पुरूष बंदी, एक महिला बंदी को शिक्षण उत्तीर्ण होने पर अंकपत्र वितरित किया। अंकपत्र मिलने से बंदी खुश हुए। इस मौके पर जेल अधीक्षक मो. अकरम खान, जेलर सुरेश चंद्र, उपजेलर अंजनी कुमार, रविशंकर तिवारी, प्रेमनारायण, माया सिंह, प्रभारी शिक्षाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।