{"_id":"81bbd9e694a98612d6cb3ebd34aa1bda","slug":"ashiana-looking-homeless-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर हुए गरीब तलाश रहे आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर हुए गरीब तलाश रहे आशियाना
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से मंगलवार को लहारियापुरवा की मलिन बस्ती ढहाने के बाद
विज्ञापन
बेघर हुए गरीब मजदूरों को सर्द रातों में सिर छुपाना मुश्किल हो रहा है।
प्रशासन की ओर से इन लोगों के लिए वैकल्पिक पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं
की गई है। ऐसे में वे काम-धंधा छोड़कर खुले में रखे सामान को व्यवस्थित
करने के लिए नया आशियाना तलाश रहे हैं।
लहारियापुरवा में नजूल की जमीन पर तकरीबन 30 वर्षों से कच्चे मकान बनाकर रह रहे गरीब मजदूरों के सामने मंगलवार को मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। नगर पालिका प्रशासन ने जिला प्रशासन के सहयोग से पूरी बस्ती पर बुल्डोजर चलाकर उसे तहस-नहस कर दिया था।