फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ashala Babu and Class IV personnel suspended on rigging

धांधली पर असलहा बाबू व चतुर्थ श्रेणी कर्मी सस्पेंड

Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ashala Babu and Class IV personnel suspended on rigging
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने शुक्रवार को अनियमितताओं व कार्य में लापरवाही पर असलहा विभाग के असलहा बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं डीएम ने बाबू के कार्यकाल में विभाग में हुए कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कई माह से लगातार कलक्ट्रेट के असलहा विभाग से जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। बार-बार आ रही विभाग की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई कर असलहा बाबू प्रदीप कुमार तिवारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नसीम खा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही हाल ही विभाग में आईं पत्रावलियों व प्रार्थना पत्रों की जांच के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि कई बाबू व कर्मचारियों के खिलाफ भी अनियमितताओं की शिकायतें आ रही थीं, इसके साथ ही असलहा बाबू को जो जिम्मेदारियां सौंपी गईं थी, उनके प्रति भी वह काफी हद तक लापरवाही बरत रहे थे। शिकायतों के बाद असलहा बाबू व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अन्य कर्मचारियों पर भी लटकर रही तलवार
कई शस्त्र लाइसेंस की पत्रावलियों में वेरीफिकेशन के नाम पर गड़बड़ी करने वाले व अनियमितताओं पर बाबू व कर्मचारी के निलंबित होने के साथ ही विभाग के कई अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सूत्रों की मानें तो अभी दो कर्मचारियों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित बाबू पर लग चुके है भ्रष्टाचार सहित कई आरोप
निलंबित बाबू पर पहले भी कई भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, लेकिन हर बार बाबू सेंटिंग गेटिंग कर कार्रवाई से बचता रहा है, पर इस बार जिलाधिकारी के सामने न तो उसकी सेंटिंग गेटिंग काम आई और न ही ऊंची पहुंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed