फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Asha Bahu accused of extorting four thousand in the name of delivery

Jalaun News: आशा बहू पर प्रसव के नाम पर चार हजार वसूली का आरोप

Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Asha Bahu accused of extorting four thousand in the name of delivery
रामपुरा। सीएचसी रामपुरा में अव्यवस्था का दौर चल रहा है। मरीज तीमारदारों से दवा के नाम पर वसूली के साथ ही प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं से चार हजार रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन

जुगियापुर निवासी जितेंद्र कुमार ने सीएम पोर्टल पर भेजी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी साधना का प्रसव कराने सीएससी आया हुआ था। इसमें जितेंद्र ने आशा पर चार हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया। जितेंद्र ने बताया कि आशा वर्कर भूरी देवी ने चार हजार रुपये की मांग की। समय से धनराशि जमा करने पर मरीज को जिला अस्पताल रेफर करने करने की बात कही। उसने किसी तरह रुपये का इंतजाम कर आशा वर्कर को रुपये दिए। इसके बावजूद उसकी पत्नी को रेफर कर दिया गया। जितेंद्र ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नर्स पर नवजात को डबल टीका लगाने का आरोप
मरीजों के इलाज के नाम पर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। लापरवाही की हद तब हो गई जब नवजात बच्ची को दो बार टीका लगा दिया। दो दिन पहले अस्पताल में विशाल की पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसे उसी समय टीका लगा दिया गया। जब शुक्रवार को महिला की छुट्टी का समय आया तो अस्पताल में मौजूद नर्स ने महिला के बच्चे का बगैर कार्ड देखे दूसरा टीका लगा दिया। जिस पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टर से शिकायत की। मामला बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल में मौजूद नर्स ने डबल टीका लगाने की बात से इनकार किया। अस्पताल मौजूद नर्स ने कहा कि वार्ड में और बच्चों को टीका लगाया जा रहा था। जब बच्ची को टीका लगाने की बारी आई तो पता चला कि उसे टीका जन्म के बाद ही लगा दिया गया था। इसलिए उसको टीका नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि शिकायत उनके पास नहीं आई है। उन्होंने व्हाइट्सअप पर शिकायत मंगवाई है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

उरई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज का हाथठेला पर इलाज के मामले में सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ व चिकित्सक का स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने सीएमएस से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय का स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ का कहना है कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed