फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   As the water level of Yamuna recedes, the villagers along the banks heave a sigh of relief.

Jalaun News: यमुना का जलस्तर घटने से तटवर्ती ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 11 Sep 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
As the water level of Yamuna recedes, the villagers along the banks heave a sigh of relief.
फोटो- 29 जोंधर नाला स्थित पुल के नीचे कम हुआ यमुना का पानी। संवाद
कालपी। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज होने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को नदी का जलस्तर घटकर 102.8 मीटर पर पहुंच गया। पानी करीब 10 से 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। जलस्तर नीचे जाने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका भी कम हुई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। नदी का पानी बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई थी। बुधवार से जलस्तर में गिरावट शुरू हुई और गुरुवार को भी पानी घटने का सिलसिला जारी रहा। कालपी में यमुना का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से काफी नीचे होने के कारण फिलहाल बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका कम हो गई है।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के साथ ही यमुना किनारे बसे गांवों और खेतों में पानी का दबाव भी घटा है। हालांकि नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अचानक जलस्तर बढ़ने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed