{"_id":"65d11d211fb039f89d0cea26","slug":"as-soon-as-the-exam-was-over-the-traffic-system-got-disrupted-there-was-a-jam-orai-news-c-224-1-ori1004-111019-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: परीक्षा छूटते ही छिन्न-भिन्न हुई यातायात व्यवस्था, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: परीक्षा छूटते ही छिन्न-भिन्न हुई यातायात व्यवस्था, लगा जाम
Sun, 18 Feb 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। पुलिस भर्ती परीक्षा के छूटते ही दोपहर और शाम को कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। एक साथ 13 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों से छूटने की वजह से जाम लगने लगा। सबसे ज्यादा दिक्कत कालपी रोड और जिला परिषद कार्यालय रोड पर हुई। यहां अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई। काफी देर बाद जाम खुला, तब तक वाहन रेंगते नजर आए।
जिले में 13632 परीक्षार्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा देने उरई शहर आना था। हालांकि इनमें 445 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। शहर के निर्धारित 14 परीक्षा केंद्रों में 13187 परीक्षार्थी पहुंचे थे। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक थी। शहर में ज्यादातर परीक्षा केंद्र चौड़े रोड के किनारे थे। लेकिन कालपी रोड और जिला परिषद कार्यालय के पास बने परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले परीक्षार्थी जाम की वजह बन गए।
कालपी रोड स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में केंद्र होने व स्टैंड के पास स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में सेंटर होने से एकदम से भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सड़क पूरी तक से जाम हो गया। मनसापूर्ण मंदिर के पास एक सरकारी अधिकारी की भी गाड़ी भी करीब बीस मिनट तक फंसी रही। पटेल चौराहे से लेकर जिला जजी तक लोगों के वाहन जाम में रेंगते नजर आए। रविवार को भी इतने ही परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। ये सभी दूसरे जिलों से उरई शहर के इन 14 सेंटरों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बायोमीट्रिक मशीन के सिग्नल के बाद ही मिला प्रवेश
-कोई दूसरा परीक्षा देने न पहुंचा हो, इसलिए बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था की गई थी। हर परीक्षा केंद्र में इस मशीन को लगाया गया था। इसमें परीक्षार्थी का अंगूठा लगने के बाद जब मशीन से सही होने का सिग्नल मिलता, तभी उन्हें प्रवेश दिया गया। उसके बाद तलाशी पूरी लेने के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा रूम में भेजा गया। इस दौरान परीक्षार्थी लंबी लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम राजेश कुमार पांडे व एसपी डॉ. ईरज राजा पुलिस बल के पास परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वह सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थापकों से जानकारी लेते हुए कंट्रोल रूम पर भी परीक्षार्थियों की गतिविधि को देखा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
सुबह से शाम तक पुलिस का पहरा
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। साथ ही केंद्रों के आसपास किसी को आने जाने की मनाही थी। सभी थानों का अधिकतर फोर्स शहर में लगा दिया गया था। परीक्षा के लिहाज से 17 थाना प्रभारी व निरीक्षक, 49 उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबल व 60 महिला सिपाही तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छह एसआई, 30 सिपाही, 58 होमगार्ड व 156 पीआरडी के जवानों को तैनात कर दिया गया था।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
शहर में बनाए गए 14 विद्यालयों में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज उरई, मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी एकेडमी, रामजीलाल पांडे बालिका इंटर कॉलेज, बाल भारती इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शताब्दी महाविद्यालय, विनायक एकेडमी, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, एसआर पब्लिक स्कूल, ब्रजकुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, रामश्री पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर एवं श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शामिल हैं।
छात्र-छात्राओं की बात
शहर निवासी शिवांगी ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी थी। शुरू में थोड़ी नर्वस थी। लेकिन बाद में पेपर आने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा। छुट्टी के दौरान पेपर अच्छा होने की खुशी थी, लेकिन जाम की फजीहत ने बड़ा परेशान किया। परीक्षार्थी सुषमा ने बताया कि पहली बार परीक्षा में शामिल हुए। इसको लेकर घबराहट थी। लेकिन पेपर देखते ही अच्छा लगा। सही पेपर आने से अच्छे अंकों की उम्मीद है। रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि सेंटर खोजने में परेशानी हुई। लेकिन हेल्प डेस्क होने से परीक्षा केंद्र का पता चल गया और समय से परीक्षा केंद्र पहुंच गए। बाद में जाम ने बहुत परेशान किया। छात्र समीर त्रिपाठी ने कहा कि ऋणात्मक अंक काटने की वजह से जो प्रश्न आए। केवल उन्हीं को किया है। लेकिन पेपर अच्छा रहा। अब रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
वर्जन
परीक्षा से एक साथ कई परीक्षार्थी छूटे थे, इसलिए कुछ समस्या रही। लेकिन वक्त रहते जाम खुलवा दिया गया था। रविवार को यातायात कम रहता है। इसके साथ ही यातायात की व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली जाएगी। -गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -