फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arrangements incomplete, could not start wheat procurement

व्यवस्थाएं अधूरी, नहीं शुरू हो सकी गेहूं खरीद

Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrangements incomplete, could not start wheat procurement
सरकारी खरीद केंद्र पर नहीं हो सकी दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं - फोटो : ORAI
जालौन। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर किसान के गेहूं की खरीद दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। खरीद के लिए मंडी परिसर में बनाए गए 12 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं न होने एवं उपकरणों के अभाव में दूसरे दिन भी खरीद शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश का पालन करते हुए मंडी परिसर में बने 12 खरीद केंद्रों के बैनर तो लगा दिए गए हैं लेकिन एक पर भी सरकारी नियमों के तहत व्यवस्थाएं पूरी नहीं दिख रहीं। खरीद के दूसरे दिन केंद्र प्रभारी नदारद थे और व्यवस्थाएं भी आधी-अधूरी। खाद्य विभाग को सभी केंद्रों पर बोरियां देनी थीं लेकिन केंद्र प्रभारी के न आने से आठ केंद्रों पर बोरियां नहीं पहुंच सकीं। इसी प्रकार नीलामी चबूतरे पर बने क्रय केंद्र पर न तो इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगे हैं और न ही गेहूं को छानने व उसकी नमी मापने की मशीन।
विज्ञापन

उधर, इस बार गेहूं खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए फिंगर मशीन ईपॉस मशीन प्रत्येक केंद्र पर लगाई जानी है। इसके माध्यम से ही किसान अपना अंगूठे या अपने उत्तराधिकारी के अंगूठे के माध्यम से ही गेहूं बेच पाएंगे। आधी-अधूरी तैयारी का हाल यह है कि सरकार की मंशा के विपरीत किसी केंद्र पर यह मशीन नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उदोतपुरा निवासी गजेंद्र सिंह, लहचूरा निवासी अखिलेश, कैंथ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दो दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक केंद्र शुरू न होने से वे परेशान हैं। दूसरी ओर, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि मंडी की ओर दी जाने वाली सामग्री इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छनाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। ईपॉस मशीन ठेकेदार को उपलब्ध करानी है। एक दो दिन में व्यवस्थाएं पूरी करके खरीद चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed