{"_id":"5db202e08ebc3e013202b224","slug":"arrange-for-the-female-doctor-at-the-local-level-orai-news-knp5218798114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर की लोकल स्तर पर व्यवस्था करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर की लोकल स्तर पर व्यवस्था करें
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में निरीक्षण करते सीएमडी डॉ आनंद टंडन
- फोटो : ORAI
उरई। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) डा. आनंद टंडन ने गुरुवार को उरई की हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला डाक्टर व नर्स न होने की शिकायत पर हेल्थ यूनिट के प्रभारी डा. अनुज कुमार सिंह को निर्देश दिया कि तत्काल लोकल स्तर पर महिला डाक्टर की व्यवस्था कर लें ताकि रेलवे स्टाफ को दिक्कत न हो।
सीएमडी डा. टंडन ने सबसे पहले चिकित्सक कक्ष, वार्ड, ड्रेसिंग रूम देखा। उन्होंने दवा का स्टाक, सिक फिट की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज की दूरी भी पूछी और वहां के सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि कैसे मरीजों को रेफर करते है। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के साथ साथ प्राइवेट चिकित्सकों से भी संपर्क बनाकर रखे। एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था करें ताकि मरीजों को समय से लाभ मिल सके।
महिलाओं के प्रसव संबंधी परेशानी के लिए ऐसी व्यवस्था करें कि उन्हें इसका लाभ मिल सके। इसके बाद वे स्टेशन पहुंचे और दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। वहां दवाओं की सूची ठीक ढंग से न मिलने पर नाराजगी जताई और एक्सपायरी की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्टेशन पर घूम रहे वेंडरों के मेडिकल कार्डों की जांच भी की। उन्होंने डिप्टी एसएस आफिस में कर्मचारियों की मेडिकल जांच के बारे में जांच की। इस दौरान सीएमएस झांसी डा. वाईएस अटारिया, सीनियर डीएमओ डा. अनुज कुमार सिंह, फार्मासिस्ट जीपी वर्मा, सीएचआई हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।