{"_id":"5e0264738ebc3e87f2539af7","slug":"arrange-for-protection-from-cold-in-cowsheds-orai-news-knp534233497","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश
विज्ञापन
हरदोई राजा गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : ORAI
जालौन। गोशालाओं के संचालन में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोशालाओं में सर्दी के बचाव के लिए तिरपाल आदि के साथ अलाव की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश एसडीएम व बीडीओ ने गोशालाओं के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान व सचिवों को दिए।
एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने हरदोई राजा गोशाला का एवं बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने नौरेजपुर, लहरकनार व बस्तेपुर गोशाला का निरीक्षण किया। जिसमें बस्तेपुर की गोशाला में सर्दी से जानवरों के बचाव के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं थी। जिस पर बीडीओ ने तुरंत टट्टर व उस पर तिरपाल लगवाकर गोशाला में रहने वाले पशुओं की सुरक्षा के इंतजाम कराए।
इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने सभी गांवों के प्रधान व सचिवों को निर्देश देकर कहा कि सर्दी काफी पड़ रही है। ऐसे में पशुओं का सर्दी से बचाव करना होगा। किसी भी हालत में सर्दी के कारण पशुओं को मरना नहीं चाहिए। पशुओं को खाने के लिए चारा पानी का भी पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोशालाओं के संचालन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।