फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arogya fair dedicated to women

महिलाओं को समर्पित रहा आरोग्य मेला

Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arogya fair dedicated to women
डकोर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ करती एएनएम व डॉक्टर - फोटो : ORAI
उरई। इस बार का मुख्यमंत्री आरोग्य मेला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समर्पित रहा। सभी जगह महिलाओं ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण की जानकारी दी गई। जिले में 30 ग्रामीण और छह नगरीय क्षेत्र समेत 36 स्थानों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 1573 पुरुष, 1679 महिलाएं, 580 बच्चों समेत 3832 मरीजों का इलाज के साथ उन्हें दवा दी गई। जबकि 96 गोल्डनकार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

बघौरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले का शुभारंभ सीएमओ डा. डा. अल्पना बरतारिया ने किया तो मोहल्ला इंदिरानगर स्थित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सीडीपीओ विमलेश आर्या ने किया। इसी तरह मोहल्ला उमरारखेरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मेले का शुभारंभ सभासद ने किया। अन्य सभी जगह महिला प्रतिनिधि या वरिष्ठ महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने ही मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मेले में महिलाओं के लिए आज विशेष मेेले में महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। कई जगह महिलाओं को फूल देकर स्वागत भी किया गया। मोहल्ला सुशीलनगर के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करानी आई वंदना ने बताया कि उसे शारीरिक रुप से कमजोरी की शिकायत थी, यहां आकर दवा ली। इसका उसे लाभ भी मिल रहा है। वह दो बार से यहां आ रही है। स्वास्थ्य मेले के कारण अब घर के पास ही निशुल्क इलाज मुहैया हो रहा है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेले
हरदोई गूजर, सोमई, दिरावटी, सदूपुरा, गोवर्धनपुरा, ुदारी, भेड़, रेंढर, नावली, आटा, परासन, महेबा, चुर्खी, न्यामतपुर, वीरपुरा, शेखपुर बुजुर्ग, शहजादपुरा, उरगांव, सिरसाकलार, ईटों, मड़ोरी, गोपालपुरा, सरावन, गोहन, सिरसादोगढ़ी, नावर, जगम्मनपुर, पतराही,नरौल,उमरारखेरा, तुफैलपुरवा, बघौरा, हरीपुरा, गोखलेनगर, उदनपुरा आदि में स्वास्थ्य मेले लगाए गए।

आटा स्वास्थ्य केंद्र में महिला दिवस सब्जियों का लगा स्टाल देखती सी एम ओ अल्पना बरतरिया

आटा स्वास्थ्य केंद्र में महिला दिवस सब्जियों का लगा स्टाल देखती सी एम ओ अल्पना बरतरिया- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed