Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arhar dal has become dearer by Rs 40 per kg in one month.

Jalaun News: एक माह में अरहर दाल 40 रुपये किलो महंगी

Sat, 28 Nov 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Arhar dal has become dearer by Rs 40 per kg in one month.
उरई। दालों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बीते एक महीने में अरहर की दाल 40 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है, जबकि चना, उड़द और मूंग के दाम में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

इससे मध्यमवर्गीय परिवारों की घरेलू रसोई पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। थोक किराना कारोबारी संजू गिरवासिया ने बताया कि एक महीने पहले 120 रुपये किलो बिकने वाली अरहर की दाल अब 160 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

चना दाल के दाम 90 से बढ़कर 105 रुपये और उड़द के 120 से 140 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। मूंग की दाल भी 110 से बढ़कर 120 रुपये किलो बिक रही है। उनका कहना है कि मांग बढ़ने और आपूर्ति के मुकाबले उपलब्धता कम होने से कीमतों में तेजी आई है। थोक बाजार में बढ़े दामों का असर खुदरा दुकानों पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहालग में सामूहिक भोज और शादी समारोहों में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वालों का खर्च भी बढ़ गया है। अरहर, चना और उड़द जैसी दालों का इस्तेमाल बड़े आयोजनों में अधिक होता है। ऐसे में दालों के भाव बढ़ने से भोजन तैयार कराने की लागत भी बढ़ रही है। कारोबारियों का कहना है कि मांग के मुकाबले उपलब्धता कम रहने से बाजार में कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
दुकानदार राजेश साहू का कहना है कि दालों के दाम बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा है। पहले लोग दो से तीन किलो तक दाल खरीदते थे, लेकिन अब ज्यादातर ग्राहक आधा या एक किलो ही खरीद रहे हैं। थोक बाजार में कीमतें बढ़ने से खुदरा दाम भी बढ़े हैं। इससे ग्राहकों के साथ दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
----
बोलीं महिलाएं-महंगाई से बिगड़ा बजट
महिला विनता का कहना है कि रसोई का बजट पहले से ही महंगाई के कारण बिगड़ा हुआ है। आटा, तेल और सब्जियों के बाद अब दालों के दाम भी बढ़ गए हैं। दाल रोजमर्रा के भोजन का जरूरी हिस्सा है, इसलिए महंगी होने के बावजूद खरीदनी पड़ रही है।

---
महिला सुशीला का कहना है कि पहले महीनेभर के लिए आसानी से दाल खरीद लेते थे, लेकिन अब कीमतें बढ़ने से खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। बच्चों और परिवार के पोषण के लिए दाल जरूरी है, लेकिन लगातार बढ़ते दामों ने परेशानी बढ़ा दी है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed