फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   arajaktatvo ne todi murti

अराजकतत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
arajaktatvo ne todi murti
उरई शहर की कांशीराम कॉलोनी स्थित बने चबूतरे पर रखी मूर्ति को सोमवार देर रात शरारतीतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंगलवार की स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सभी मूर्ति स्थल पर आ गए । बवाल की आशंका के चलते मौके पर फोर्स लेकर सीओ सिटी व कोतवाल भी पहुंचे उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही मूर्ति करने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी में स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना के लिए एक स्थान पर मूर्तियां स्थापित कर रखी है। मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना को पहुंचे लोगों को मूर्ति खंडित मिली। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग आक्रोशित होकर वहां जमा हो गए। मामले की जानकारी पाकर सीओ सिटी संतोष कुमार व शहर कोतवाल जेपी पाल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और बवाल की आशंका को देखते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करा दिया । मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार ने कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है जिसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed