उरई। बीकेडी पब्लिक स्कूल में एल्ड्रिच प्रीमियम लीग मैच (एपीएल) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला जी ने विजेता टीम को गोल्ड मेडल प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पब्लिक स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम में शामिल होकर बुंदेलखंड का नाम रोशन करें। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बुंदेलखंड के बच्चे हर क्षेत्र में आगे आकर काम करें ऐसी उन्होंने अपील की और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी बच्चों से हाथ मिलाया और उनकी हौसला अफजाई की।
आज फाइनल मैच में एपीएस कमांडों और रॉयल टाइगर के बीच मैच हुआ। जिसमें एपीएस कमांडों के कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय किया। रॉयल टाइगर बैटिंग करने के मैदान में उतरे लेकिन कमांडों के गेंदबाज सक्षम त्रिपाठी, कप्तान जयेंद्र सिंह, शिवम राजपूत की अच्छी गेंदबाजी के साथ रॉयल टाइगर को 158 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सक्षम त्रिपाठी, राजा व आदित्य ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 15 ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी। सात विकेट से मैच जीत लिया। विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया, सीमा श्रीखंडे ने मुख्य अतिथि राजा बुंदेला को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान डॉ सीपी गुप्ता, नितिन मित्तल, आशीष तिवारी ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की।