फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Apologies for stealing mobile phone, had to be killed for not believing

मोबाइल चुराते देखने पर माफी मांगी, न मानने पर मारना पड़ा

Sun, 01 Mar 2020 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Apologies for stealing mobile phone, had to be killed for not believing
एसपी सतीश कुमार खुलासा करते - फोटो : ORAI
उरई। मोबाइल के चार्जर से महिला का गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी गब्बर को पुलिस ने पकड़ लिया है। गब्बर ने कहा कि मोबाइल चोरी करते देखने के बाद रामश्री के चिल्लाने पर उसने उन्हें काफी समझाया, फोन भी वापस किया और पैर छूकर माफी भी मांगी। यदि वह माफ कर देतीं तो उसे गुस्सा न आता और न ही वह अम्मा को जान से मारता। इस बात का खुलासा एसपी डॉ सतीश कुमार व एएसपी डॉ एके सिंह ने पुलिस कार्यालय में किया।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में 24 फरवरी की शाम रिटायर्ड फौजी मातादीन की 63 वर्षीय पत्नी रामश्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही शातिर रामनरेश उर्फ गब्बर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि सटीक सूचना पर गब्बर को गांव से पकड़ लिया गया। गब्बर ने हत्या की बात भी स्वीकार की है। गब्बर के मुताबिक वह मातादीन के घर पर शराब की बोतल लेने गया था। जिसके उसने 450 रुपये भी दिए थे। बोतल लेने के लिए जब वह मातादीन के घर दाखिल हुआ तो उसी ने अंदर से कुंडी बंदकर दी थी।
विज्ञापन

बोतल के साथ-साथ उसने पास ही रखा रामश्री का मोबाइल भी जेब में चुपके से डाल लिया था मगर उसकी हरकत रामश्री ने देख ली, जिसका उसने विरोध किया। रामश्री के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग न आए जाएं, इस डर से पहले उसका हाथों से गला घोंटा, जब वह खामोश नहीं हुई तो पास ही लगे मोबाइल के चार्जर के तार से गला कसकर मार दिया और फिर छत के रास्ते से भाग निकला। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गब्बर पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। इसके अलावा उसे पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये और इनाम में दिए जाएंगे। गब्बर पहले भी गांव में छोटी छोटी चोरियां किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार महिला ने छत से कूदते देखा था
पुलिस गिरफ्त में गब्बर ने बताया कि जब वह मातादीन के मकान की छत से कूदकर भाग रहा था, तभी उसकी एक महिला रिश्तेदार ने उसे देख लिया था और उसी ने पुलिस व परिजनों को भी बताया। जिससे वह शक के दायरे में आ गया था।

शराब बन गई रामश्री की जान की दुश्मन
ग्रामीणों का कहना है कि मातादीन से कई लोग शराब की बोतलें खरीदने जाते थे। वही शराब की बोतलें पत्नी रामश्री की जान की दुश्मन बन गई। शराब की खरीद फरोख्त ज्यादातर गलत लोग ही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed