फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anurag Topper, Sparsh II and Vijaya-Yash IIIrd

अनुराग अव्वल, स्पर्श द्वितीय और विजया-यश तृतीय

Thu, 16 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anurag Topper, Sparsh II and Vijaya-Yash IIIrd
बीएसबी एजुकेशन सेंटर का छात्र यश गुप्ता 97 - फोटो : ORAI
अनुराग अव्वल, स्पश द्वितीय और विजया-यश तृतीय
विज्ञापन

सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट आते ही खुशी से झूम उठे मेधावी
फोटो-14 अनुराग
फोटो-18 स्पर्श चौहान
फोटो-26 विजया
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। सीबीएसई 10 वीं के परीक्षा परिणाम में झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के छात्र अनुराग सिंह सेंगर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप किया है। दूसरे स्थान पर करमेर रोड स्थित मार्निंग स्टार स्कूल के छात्र स्पर्श चौहान 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने स्पर्श को फोन पर बधाई दी। जबकि झांसी रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा विजया और बीएसबी एजुकेशन सेंटर के यश गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा कालपी रोड स्थित एसआर पब्लिक स्कूल के गौरव प्रजापति 96.8 और राठ रोड स्थित विनायक अकादमी स्कूल के सुब्रत माहेश्वरी ने भी 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

बुधवार की सुबह से ही परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही दोपहर के वक्त रिजल्ट आया तो छात्र छात्राओं का अपने अभिभावकों के साथ स्कूल कालेज पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। देखते ही देखते स्कूलों में मिठाई खिलाने और बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। छात्र छात्राओं और स्कूल प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। मेधावियों की सफलता पर उनके परिजन भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। झांसी रोड के महर्षि स्कूल में प्रिसिंपल एएन सिंह ने मेधावियों को बधाई दी। एसआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधन के सीपी गुप्ता और अशोक राठौर आदि ने गौरव प्रजापति को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसी तरह विनायक स्कूल प्रबंधन से दीपक गुप्ता और प्रिसिंपल दिव्येन्दु त्रिपाठी ने भी सुब्रत माहेश्वरी का मुंह मीठा कराया।

महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा विजया राजपूत 97

महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा विजया राजपूत 97- फोटो : ORAI

मॉर्निंग स्टार का छात्र स्पर्श चौहान 97.4

मॉर्निंग स्टार का छात्र स्पर्श चौहान 97.4- फोटो : ORAI

जिला  टॉपर छात्र अनुराग सिंह सेंगर 98, बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल

जिला टॉपर छात्र अनुराग सिंह सेंगर 98, बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed