फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Answer books will be submitted after closing the room

कमरा बंद कर जमा कराई जाएगी उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Answer books will be submitted after closing the room
उरई। 8 जनवरी को होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर डीआईओएस भगवत पटेल की अध्यक्षता में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अधिकारियों को परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा संबंधी सभी दिशा.निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए। परीक्षा की कापियां जमा कराते समय यह अवश्य ध्यान दे कि कोई भी अभ्यर्थी कॉपी लेकर भाग न पाए, इसलिए घंटी बजते ही कमरा बंद कर ले और कॉपी की गिनती करने के बाद ही कमरा खोला जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी पहुंचे उसके सारे कागज चेक करने के बाद ही उसे परीक्षा में बैठने दिया जाए।
विज्ञापन

यदि किसी के नाम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे परीक्षा में न बैठने दिया जाए। वही परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद कोई अभ्यर्थी पहुंचता है तो उसको भी परीक्षा कक्ष में न पहुंचने दिया जाए। डीआईओएस ने बताया कि जनपद में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रथम पाली में 26 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जबकि शाम की पाली में 14 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। जनपद में 21763 अभ्यर्थी परीक्षा शामिल होंगे। जिसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। वही सेंटरों पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे साथ ही परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी जिससे नकल न हो सके इनमें वॉइस रिकॉर्डर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed