फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Another truck rams into a parked truck, driver dies

Jalaun News: खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, चालक की मौत

Sun, 24 Mar 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Another truck rams into a parked truck, driver dies
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक व खलासी केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जालौन पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 221 ततारपुर के पास खड़े ट्रक में शुक्रवार की देर रात दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक में सवार मध्य प्रदेश के सिहोर थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी चालक बृजराज शाक्य (38), मध्य प्रदेश के सीपरी निवासी खलासी अतराज (27) केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाकर जाम खुलवाया। सीएचसी में चिकित्सक ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है।थानाध्यक्ष कृष्णपाल सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed