{"_id":"64a1be4f0eac30416801ab42","slug":"another-truck-entered-the-standing-truck-from-behind-the-driver-and-the-helper-died-orai-news-c-224-1-ori1001-49-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, चालक व खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, चालक व खलासी की मौत
Sun, 02 Jul 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। इससे चालक व खलासी की केबिन में फंसने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को केबिन से निकलवाकर परिजनों को जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घटना के बाद खड़े ट्रक का चालक ट्रक लेकर भाग गया।
थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 223.4 नंबर पर ततारपुर के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे जालौन से औरैया की ओर डस्ट लादकर जा रहा ट्रक खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के जाजूपारा निवासी चालक सैफउद्दीन (40) व गांव का ही खलासी मानसिंह (30) की केबिन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को निकलवाकर परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि सैफउद्दीन कई वर्षो से ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी हंसरजहां रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं, खलासी मानसिंह भी कई वर्षों से सैफउद्दीन के साथ ही रहता था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी राजकुमारी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि दोनों अपने घरों में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया कि सैफउद्दीन व मानसिंह दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम पसर गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि घटना के बाद दूसरा ट्रक मौके से भाग गया है, जानकारी की जा रही है।