फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Another rammed into the moving dumper, driver burnt alive

Jalaun News: आगे जा रहे डंपर में घुसा दूसरा, चालक जिंदा जला

Wed, 24 Apr 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Another rammed into the moving dumper, driver burnt alive
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में दूसरे डंपर जा भिड़ा, इससे दोनों डंपरों में आग लग गई। हादसे से हाईवे पर खलबली मच गई। एक डंपर के चालक की केबिन में फंसने से जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को सूचना दी और आग पर काबू पाया। हादसे से लगे जाम को खुलवाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे गिट्टी भरकर जा रहे डंपर में पीछे से दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों डंपरों में आग लग गई। हादसे में पीछे से घुसे डंपर का चालक एट थाना क्षेत्र के पिरौना निवासी राहुल कुशवाहा (25) केबिन में फंस गया। आग की लपटें तेज होने से वह जिंदा जल गया।
विज्ञापन

डंपरों से उठती आग की लपटों को देखकर लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक राहुल की पूरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी। वहीं, आगे चल रहे डंपर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग करवाकर जाम खुलवाया। सीओ कोंच उमेश चंद पांडेय ने बताया कि पीछे वाले डंपर की रफ्तार तेज होने से वह आगे जा रहे डंपर में घुस गया था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल के पास लगी आग, लेकिन आधे घंटे बाद पहुंचे कर्मचारी
टोल प्लाजा के पास हुई घटना से खलबली रही। मंगलवार भोर हुई घटना के बाद ही वहां से निकल रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी टोल की एंबुलेंस को दी। लेकिन घटना के बाद भी जिम्मेदार आधे घंटे तक नहीं पहुंचे। वहीं लोगों का कहना है कि आग लगने की वजह से चालक को नहीं बचाया जा सका। जिससे वह जिंदा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed