फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Another farmer from the freezing death

एक और किसान की ठंड से मौत

Fri, 22 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 22 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Another farmer from the freezing death
अब अन्ना जानवरों से खेत की रखवाली भी जान की दुश्मन बन गई है। फसल बचाने
विज्ञापन
के चक्कर में भीषण ठंड की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। इसी क्रम में फसल रखा रहे एक और किसान की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली डकोर समेत आलाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला मुख्यालय उरई से 7 किमी. दूर की दूरी पर स्थित मुहम्मदाबाद में किसान खेत पर झोपड़ी डालकर रात दिन  अन्ना जानवरों से फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को मुहम्मदाबाद निवासी 60 वर्षीय किसान धनीराम अहिरवार पुत्र स्व. पुन्ने गुरुवार को देर रात में अपनी गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में

रुका था। इस दौरान उसे सर्दी लग गई। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण खेत पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली डकोर के

अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी। लेखपाल विजय सिंह ने परिजनों से पूछताछ कर रिपोर्ट अधिकारियों को दिए जाने की बात कही है। मौके पर पहुंची डकोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि किसान दो बैंकों से कर्ज भी लिए था।

कर्जदार भी था किसान
मृतक के पुत्रों मूलचंद और रामसिंह ने बताया कि सूखे से फसल बर्बाद हो गई थी। इस बार बीज, खाद, जुताई, बुवाई के लिए उन्होंने इलाहाबाद बैंक की डीवीसी शाखा से लगभग डेढ़ लाख रुपये का कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लिया था। इसके अलावा कुसमिलिया सहकारी समिति से भी खाद, बीज के लिए लगभग 10 हजार रुपये का कर्ज ले रखा है।

सर्दी से हो चुकी है दो किसानों की मौत
13 जनवरी को कस्बा डकोर निवासी सोबरन सिंह (58) पुत्र सुखनंदन तथा रमपुरा, ऐरी निवासी किसान तेजराम प्रजापति पुत्र स्व. भजन प्रजापति 18 जनवरी को फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान ठंड की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed