फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Announcement of 16 divisional presidents in 19 divisions of BJP

Jalaun News: भाजपा के 19 मंडलों में 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

Wed, 08 Jan 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Announcement of 16 divisional presidents in 19 divisions of BJP
उरई। भाजपा ने मंगलवार रात जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें 19 मंडलों में से 16 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। वहीं, तीन मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची में पिछड़े वर्ग को वरीयता देते हुए सर्वाधिक नौ मंडल अध्यक्ष पिछड़ी जातियों के बनाए हैं। वहीं, ब्राह्मणों को साधने के लिए दो व तीन ठाकुर और एक कायस्थ व एक वैश्य को मंडल की कमान सौंपी है। सर्वाधिक खींचतान वाले मंडल उरई नगर, उरई द्वितीय व कोंच के ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों की अभी भी घोषणा नहीं की गई है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ-साथ 15 जिला प्रतिनिधियों की भी घोषणा हुई है l
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामपुरा से संतोष प्रजापति, ईंटों से योगेश त्रिपाठी, माधौगढ़ से कमलापति कुशवाहा, बंगरा से संदीप भदौरिया, नदीगांव से अनुराग खरे, कोंच नगर से अंजू अग्रवाल व कालपी विधानसभा से कालपी नगर से सुबोध द्विवेदी, कदौरा से हेमंत साहू, इटौरा से राघवेंद्र कुशवाहा, महेबा से राजेंद्र सिंह पाल, बाबई से संतोष प्रजापति, कुठौंद से रूद्र प्रताप सिंह, उरई विधानसभा के एट से विनय पाल, डकोर से शैलेंद्र कुमार ददरी, जालौन नगर से अभिनव राजावत, जालौन ग्रामीण से उपेंद्र गुर्जर मंगल अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी होते ही जिला अध्यक्ष के दावेदार सक्रिय हो गए हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed