{"_id":"5f29a95e8ebc3e3cdc167b95","slug":"anna-maveshi-kha-rahe-fasal-orai-news-knp5750691126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई गोशाला में जलभराव, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई गोशाला में जलभराव, किसानों में रोष
विज्ञापन
कदौरा। अस्थायी गोशाला होने के बावजूद अन्ना मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। परेशान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान और अफसरों पर अनसुनी करने का आरोप लगाया है। बीडीओ ने जल्द की गोशाला की अव्यवस्थाएं दूर करने की बात कही है।
मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कठपुरवा के ग्रामीणों ने बीडीओ और प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान रामकृपाल, शिवशंकर, राजा सिंह, अजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, योगेंद्र चौधरी पप्पू आदि ने बताया कि गांव में अस्थायी गोशाला होने के बावजूद करीब एक सैकड़ा मवेशी अन्ना घूम रहे है। जिससे आए दिन किसी न किसी किसान की फसल बर्बाद हो रही है। अस्थायी गोशाला के स्थान पर भी सिर्फ जलभराव ही नजर आ रहा है।
इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि कठपुरवा में अस्थायी गोशाला है, जिसकी शिकायत मिली है। मुनादी कराके पशुपालकों से जानवरों को घरों में ही बांधकर रखने की अपील की गई है। अस्थायी गोशाला की शीघ्र पूरा कराया जाएगा।