फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna clashed with farmers for snorting animals

अन्ना जानवरों को हंकने को लेकर भिड़े किसान

Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Anna clashed with farmers for snorting animals
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र में अन्ना जानवरों को भगाने को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों में विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद कराया।
कस्बे में रविवार की रात क्षेत्र के शहीद नगर व नगवां गांव के किसान अपने खेतों में खड़ी फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी इटौरा व दादूपुर के कुछ ग्रामीण करीब दो दर्जन से अधिक मवेशियों को गांव की सीमा में छोड़ने लगे। जिसका शहीद नगर व नगवां गांव के किसानों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के किसानों में विवाद हो गया। मामला बात विवाद से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगवां शहीद नगर गांव के रविन्द्र, कमल, संतोष, शंकर, बाबूराम व विनय ने बताया कि रात के अंधेरे में आसपास गांव के लोग अपने गांव के अन्ना जानवरों को छोड़ जाते हैं, जिस कारण हम लोगों की फसल बर्बाद होती है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों गांवों के लोगों के बीच अन्ना जानवरों को भगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है। साथ ही गांवों में डुगडुगी पिटवाई जा रही है, कि पशुपालक अपने अपने पालतू जानवर बांध लें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed