{"_id":"5e176e738ebc3e87a414023d","slug":"anna-cattle-thrashed-in-farm-farmer-beaten-on-protest-orai-news-knp537404685","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में हांके अन्ना मवेशी, विरोध पर किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में हांके अन्ना मवेशी, विरोध पर किसान को पीटा
विज्ञापन
घायल गंगाराम
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी में बुधवार रात गांव के ही दबंगों ने अन्ना जानवरों को हांक कर किसान के खेत में कर दिया। विरोध करने पर किसान को पीट कर लहूलुहान कर दिया। किसान का आरोप है कि अन्ना जानवरों ने आठ बीघा गेहूं की फसल नष्ट कर दी।
बुधवार रात ग्राम चंदरसी निवासी गंगाराम (45) पुत्र भोजराज के खेत में गांव के ही कुछ दबंगों ने अन्ना जानवरों को हांक दिया। जिससे अन्ना जानवरों ने खेत में खड़ी आठ बीघा गेहूं की फसल को रौंद दिया। खेत में मवेशियों को घुसे देख गंगाराम ने मवेशियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया तो दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
चीखपुकार सुन कर अन्य खेतों में रखवाली कर रहे किसान दौड़े और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घायल घायल गंगाराम को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।