{"_id":"5de16ac18ebc3e54fb5d2ccc","slug":"anna-cattle-harvest-10-bigha-pea-crop-orai-news-knp5290521128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों ने चट की 10 बीघा मटर की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों ने चट की 10 बीघा मटर की फसल
विज्ञापन
बड़ा गांव के किसान मवेशियों को बाड़े में बंद करने के बाद जानकारी देते
- फोटो : ORAI
कदौरा। अन्ना मवेशियों से जिले के किसानों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है, क्षेत्र के किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए रात-रात भर जागने को मजबूर है, लेकिन फिर भी गुरुवार देर रात एक बार फिर अन्ना जानवरों नेे कहर बरपाते हुए कस्बे से लगे किसान के खेत में घुस कर 10 बीघा की मटर की फसल नष्ट कर दी।
शुक्रवार को कस्बे के किसान अमित श्रीवास्तव के खेत में अन्ना मवेशियों का झुंड घुस गया और खेत में बोई 10 बीघा मटर की फसल को नष्ट कर दी। सुबह जब किसान खेत पहुंचा तो नष्ट फसल को देख दंग रह गया। किसान का कहना है कि वह रात भर खेत की रखवाली कर रहा था, सुबह चार बजे घर गया था और सुबह सात बजे जब वह लौटा तो वह उनकी फसल नष्ट हो चुकी थी। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। बता दें कि जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले के किसान अन्ना समस्या से जूझ रहे है। जहां एक ओर अन्ना जानवर आए दिन किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे है तो वहीं अधिकारी जल्द ठोस कार्रवाई की बात कह रहे है।
किसानों ने गांव में बनाई गोशाला
थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के किसानों के लिए अन्ना मवशी आफत बने हैं, 15 दिनों में अन्ना मवेशी लगभग तीन दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा फ सल नष्ट कर चुके है। इस समस्या को लेकर किसानों ने प्रधान के साथ मिल कर जिला प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर किसानों ने गांव में अस्थाई गोशाला बना ली है। जिसमें किसानों ने अन्ना जानवरों को बंद कर दिया है। गांव के किसान भरत सिंह, शिवकुमार, रामसेवक, बिंदा लाल, मनोहर जगरूप आदि किसानों ने गोशाला में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

गोष्ठी में मौजूद उद्यमी- फोटो : ORAI

मवेशियों द्वारा बर्बाद की गई फसल दिखाता किसान- फोटो : ORAI
विज्ञापन