फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle destroyed crop, farmers staged

अन्ना मवेशियों ने फसल नष्ट की, किसानों ने धरना दिया

Thu, 18 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anna cattle destroyed crop, farmers staged
जालौन। अराजक तत्वों ने रात में ग्राम खनुआ में स्थित गोशाला का गेट खोलकर पशुओं को बाहर निकाल दिया। तब अन्ना पशुओं ने किसान कर खेत में तीन बीघा फसल को चरकर नष्ट किया। नाराज किसानों ने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम खनुआ में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया गया है। यहां लगभग 50 पशु बंद हैं। बुधवार की रात किसी अराजक तत्व ने गोशाला का गेट खोल दिया। इससे सभी पशु बाहर निकल गए। वे गोशाला के पास स्थित ज्ञान सिंह कुशवाहा के खेत में घुस गए और तीन बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल को चरकर नष्ट कर दिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो चरी हुई फसल को देखकर परेशान हो गया।
विज्ञापन

नष्ट फसल को देखकर नाराज किसान एकत्रित हो गोशाला गेट पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण अधिकारियों को बुलाकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसआई रामनरेश हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और मौके की नजाकत को देखते हुए बीडीओ को मौके पर बुलाया। सुबह से चल रहे विवाद के बाद तीन बजे बीडीओ महिमा विद्यार्थी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की शिकायत को सुना। उन्होंने किसानों को गोशाला का ठीक से संचालन करने का आश्वासन दिया एवं पुलिस को अराजक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed