Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle collided with MEMU, train stood for 10 minutes

Jalaun News: मेमू से टकराए अन्ना मवेशी, 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Tue, 09 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle collided with MEMU, train stood for 10 minutes
फोटो-22-उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेमू। संवाद
विज्ञापन

उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर अन्ना मवेशी ट्रेन संचालन में बाधा बने हुए हैं। सोमवार को झांसी से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन जब बड़ागांव क्रॉसिंग नंबर 178 से गुजर रही थी। तभी ट्रैक पर अन्ना मवेशियों का झुंड खड़ा था। इस पर चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को कंट्रोल करना चाहा, तब तक इंजन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई और ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस केसी सोनी को दी। पास में ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमैनों की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया गया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन 11:45 बजे से 11:55 बजे तक दस मिनट खड़ी रही। (संवाद)


बच्ची की तबीयत बिगड़ी, रोकी गई ट्रेन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर तेज गर्मी के चलते ट्रेनों में भीड़भाड़ अधिक हो रही है। सोमवार को गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में गोरखपुर निवासी अजय सिंह अपने परिवार के साथ कोच नंबर एस 4 में सफर कर रहे थे। वह यशवंतपुर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तीन साल की बेटी आराध्या की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने तत्काल कोच कंडक्टर को अवगत कराया। कंडक्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल से आई सूचना पर उरई स्टेशन पर चिकित्सीय टीम पहुंची और जांच कर बच्ची को दवा दी। इसके चलते ट्रेन को छह मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed