फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle closed in school, report on 12

विद्यालय में बंद किए अन्ना मवेशी, 12 पर रिपोर्ट

Tue, 05 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle closed in school, report on 12
खितौली में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम व थानाध्यक्ष - फोटो : ORAI
सरावन (जालौन)। अन्ना जानवरों से परेशान खितौली के किसानों का सब्र का बांध रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने देर रात विद्यालय का ताला तोड़कर अन्ना जानवरों को बंद कर दिया। सुबह जब स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो स्कूल परिसर में मवेशी खड़े देख दंग रह गया। मामले की सूचना पुलिस व एसडीएम को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। किसानों ने जब उनकी बात नहीं मानी तो पुलिस व प्रशासन ने सख्ती दिखाते जानवरों को स्कूल से बाहर निकाला और मवेशियों को बंद करने के आरोप में चार ग्रामीणों को पकड़कर थाने ले लाए। एसडीएम ने बताया कि मामले में करीब 12 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन का मजरा खितौली में करीब 500 अन्ना जानवरों की धमा चौकड़ी से किसान परेशान हैं। स्थिति यह है कि किसान दिन रात खेतों की रखवाली कर रहा है, लेकिन जरा सी नजर चूकने पर अन्ना खेतों में घुस कर किसानों की फसल नष्ट कर देते हैं। कई बार ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरावन में अधूरी पड़ी गोशाला को पूर्ण कराने की मांग की, पर हर बार सिर्फ प्रशासन ने आश्वासन देकर टरका दिया। वहीं अन्ना मवेशियों का आतंक लगातार जारी है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित किसानों ने रविवार देर रात क्षेत्र के अन्ना जानवरों को स्कूल का ताला तोड़कर उसमें बंद कर दिया। सुबह जब स्कूल के प्रधानाचार्य विद्यालय पहुंचे तो वहां जानवरों को बंद देख मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानवरों को बाहर निकालने लगी, इससे किसान आक्रोशित हो उठे और नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख इसकी जानकारी एसडीएम माधौगढ़ को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर माधौगढ़ एसडीएम व गोहन थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान जानवरों को निकालने को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों को देख एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए जानवरों को बाहर निकलवाया और मौके पर हंगामा कर रहे किसान कृष्ण पाल सिंह, बब्बू सिहं, ऊदल सिंह, जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने एक दर्जन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसडीएम का कहना है कि कई बार किसानों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान नहीं माने, मजबूरन मामला दर्ज करना पड़ा।
पांच घंटे चला हंगामा, पढ़ाई भी हुई चौपट
सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जब स्कूल खुलने का समय हुआ, तब से लेकर दोपहर एक बजे तक पहले स्कूल प्रबंधन फिर पुलिस और इसके बाद एसडीएम से ग्रामीणों की झड़प व हंगामा होता रहा। यहां पर 120 बच्चे पढ़ते हैं पर आज 25-30 बच्चे ही स्कूल पहुंचे पर वे भी बस्ता लेकर कोनों में खड़े नजर आए। हंगामे के कारण पूरे दिन की पढ़ाई चौपट बनी रही।

रातों को किसान जागता, अफसर सोते हैं
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई महीनों से गोशाला अधूरी पड़ी है। पिछली खरीफ की फसल मौसम की भेंट चढ़ गई और रबी की फसल पर अन्ना जानवरों का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में बंद मवेशियों को देखकर गरजने वाले अधिकारी तो रातों को घरों में सोते हैं और हम किसानों को फसल बचाने के लिए रातों को खेतों में पहरा देना पड़ता है।

खितौली प्राथमिक विद्यालय के बाहर नारेबाजी करते किसान

खितौली प्राथमिक विद्यालय के बाहर नारेबाजी करते किसान- फोटो : ORAI

सरावन के खितौली प्राथमिक विद्यालय के अंदर किसान ने बंद किए  अन्ना मवेशी

सरावन के खितौली प्राथमिक विद्यालय के अंदर किसान ने बंद किए अन्ना मवेशी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed