फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle become troubles from fields to roads

खेतों से सड़कों तक मुसीबत बने अन्ना मवेशी

Wed, 30 Sep 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle become troubles from fields to roads
खेत में फसल चरते अन्ना मवेशी। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद(जालौन)। अन्ना मवेशी खेतों से सड़कों तक मुसीबत बने हुए हैं। यह झुंड में खेतों में धावा बोलकर फसल चट कर जाते हैं। हाईवे के साथ दूसरी सड़काें पर हादसों की वजह बन रहे हैं। इनकी वजह से हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं। कई की जान जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े डकोर ब्लाक में शासन से अन्ना मवेशियों के लिए 60 स्थायी और अस्थायी गोशालाएं संचालित हैं। इन पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। अन्ना मवेशी खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर देते हैं। वहीं सड़कों, हाईवे और चौराहों पर इनके घूमने से हादसे हो रहे हैं। कई लोग चुटहिल होने के साथ जान गवां चुके हैं। अन्ना मवेशियों से फसल बचाने में किसानों की नींद खराब है। किसानों को चौबीस घंटे खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। इन्हें खदेड़ने से पड़ोसी गांव के लोगों से विवाद भी हो जाता है।
विज्ञापन

किसानों ने बयां किया दर्द
किसान अमरचंद्र का कहना है कि गोशालाएं होने के बाद भी सैकड़ों अन्ना मवेशी खेतों में फसलें खराब कर रहे हैं। किसान मुश्किल से खाद, बीज, जुताई और बुआई के लिए पैसे का इंतजाम कर फसलें बोते हैं। अन्ना मवेशी फसलों को चर कर किसानों को तबाह कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान श्यामसुंदर का कहना है कि अन्ना मवेशी रात में सड़कों और हाईवे पर बैठ जाते हैं। इनकी वजह से वाहन चालक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। गोशाला संचालक जानवरों को छुट्टा छोड़ देेते हैं। इससे फसलें तो बर्बाद होती ही हैं, साथ ही हादसे भी हो रहे हैं।

अन्ना मवेशियों के लिए लगाए गए चरवाहे: बीडीओ
समस्या को लेकर बीडीओ गौरव कुमार का कहना है कि अन्ना मवेशियों को चराने के लिए ब्लाक क्षेत्र में चरवाहे लगाए गए हैं। जहां अभी तक चरवाहे नहीं लगे, वहां इंतजाम किया जा रहा है। बताया कि सही ढंग से काम न करने वालों को हटाकर दूसरे चरवाहे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed