{"_id":"58e143f94f1c1b4c3e5b45f5","slug":"anna-beast-killed-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना जानवर ने किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना जानवर ने किसान को मार डाला
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मानसिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की रखवाली कर रहे किसान को अन्ना जानवर (सांड़) ने पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख सुनकर आसपास सो रहे किसान उसे किसी तरह छुड़ाकर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डकोर के ग्राम मुहाना निवासी मानसिंह (55) शनिवार की रात फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर चारपाई डालकर सो रहे थे। पड़ोसियों के मुताबिक रात करीब ढाई बजे खेत में अन्ना जानवरों का झुंड घुस आया। मानसिंह ने भगाने का प्रयास किया तो एक भारी भरकम सांड़ ने हमला बोल दिया। उन्हें सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सींगों से कुचल दिया।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में सो रहे किसान मानसिंह को बचाने के लिए दौड़े तो सांड़ भाग निकला। गंभीर हालत में मानसिंह को पास के अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई बाबूसिंह ने बताया कि मानसिंह ने 17 बीघे खेत में गेहूं की फसल बोई थी। वे उसी की रखवाली कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि अन्ना जानवर आए दिन खेतों में घुसकर फसल चट कर जाते हैं। एक-दो बार रखवाली करते किसानों पर पहले भी अन्ना जानवर हमला कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से अन्ना जानवरों की रोकथाम पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
दो लाख से अधिक अन्ना जानवर
पूरे जिले में दो लाख से अधिक अन्ना जानवर हैं। ये खेतों से लेकर हाईवे, शहर के गली-कूचों और चौराहों पर धमाचौकड़ी करते रहते हैं। कई बार तो बीच रास्ते में खड़े होने से हादसे भी हो जाते हैं। इन्हें भगाने का प्रयास किया जाता है तो हमला बोल देते हैं।
नहीं दिखता कैटिल कैचिंग दस्ता
नगर पालिका का कैटिल कैचिंग दस्ता अन्ना जानवरों को पकड़ते नहीं दिखता है। इस कारण इनकी भरमार हो गई। सड़क पर चहलकदमी करते ये जानवर आए दिन लोगों को सींग मारकर घायल कर देते हैं।