फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna animals harvest five bigha crop

अन्ना जानवरो ने चट की पांच बीघा फसल

Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anna animals harvest five bigha crop
कदौरा में खेत में फसल चरते अन्ना मवेशी - फोटो : ORAI
कदौरा। ग्राम बबीना में गुरुवार को अन्ना मवेशियों के झुंड ने क्षेत्र के किसान की पांच बीघा की गेहूं की फसल चर ली। आक्रोशित किसान ने मुआवजे की मांग की है। किसान का आरोप है कि आए दिन अन्ना किसानों की फसल नष्ट कर रहे है और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है।
विज्ञापन

अधिकारियों के कई आश्वासन के बाद भी क्षेत्र में अन्ना का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह बबीना के किसान संतोष राणा के पांच बीघा में गेहूं की फसल को अन्ना मवेशियों ने नष्ट कर दिया। किसान का कहना है कि वह दिन रात रखवाली करता है सुबह दस बजे वह आदा घंटे के लिए घर चला आया था, इतने में ही अन्ना मवेशियों ने उसकी फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर बदहवास पहुंचे किसान ने कहा कि कर्ज लेकर फसल बोई थी, अब दोबारा बुआई करना मुश्किल है। वहीं गांव के किसान राजन सेंगर, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बबीना में कम से कम तीन सैकड़ा अन्ना मवेशी है, जो आए दिन किसानों के खेतो में घुस कर फसलों को नष्ट कर रहे है कई बार इन इसको लेकर शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed