फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ankita, ashna, Meenakshi Championships

अंकिता, आशना, मीनाक्षी को चैंपियनशिप

Sat, 22 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 22 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ankita, ashna, Meenakshi Championships
सांस्क़ृतिक प्रोग्राम में चैंपियन महेंद्र भगवत विशाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व उनकी टीम को शील्ड देते संयुक्त शिक्षा निदेशक। - फोटो : अमर उजाला
महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा में चल रही 61वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप अंकिता शर्मा (गढ़गुवा), जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप आशना यादव व मीनाक्षी चंदेल को संयुक्त रूप से मिली। जूनियर बालक वर्ग की
विज्ञापन


चैंपियनशिप संदीप सिंह (रमपुरा), सांस्कृतिक कार्यक्रम की चैंपियनशिप महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा, खेल की चैंपियनशिप एसआर इंटर कालेज उरई को मिली।
प्रतियोगिता में शनिवार को अंतिम दिन ऊंची कूद सब जूनियर बालक में अंशुमन मिश्रा प्रथम व कुलदीप द्वितीय रहे। जूनियर बालक  ऊंची कूद में अंकित (उरई) प्रथम, कौशल (छिरिया)
विज्ञापन


द्वितीय रहे। सीनियर बालक ऊंची कूद में अभिषेक (कुठौंद) प्रथम, रविकांत (बावई) ने दूसरा स्थान पाया गया। ऊंची कूद बालक सब जूनियर मेें मीनाक्षी प्रथम, सविता द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में अंजू गोस्वामी प्रथम, स्तुति द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में सब जूनियर बालकों में अमित प्रथम, रमाकांत द्वितीय,
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालकों में पवन कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय, सीनियर बालक गोला फेंक में अमन सिंह प्रथम, रामवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका गोला फेंक प्रतियोगिता मे प्रिया सेंगर प्रथम, वंदना पाल द्वितीय रही। जूनियर बालिका में शालिनी राठौर प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय रही। पांच हजार मीटर दौड़ सीनियर बालकों में प्रदीप प्रथम, गजेेंद्र सिंह द्वितीय

रहे। बालिका वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में सौम्या प्रथम, ज्योति साहू द्वितीय रही। तीन हजार मीटर दौड़ में जूनियर बालकों में रामराजा प्रथम, विवेक पाल द्वितीय, जूनियर बालिका में रुबी परवीन प्रथम, शिखा कुशवाहा द्वितीय रही। प्रतियोगिताओं केे समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि बच्चोें को पढ़ाई


के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। समारोह में महंत भगवत विशाल इंटर कालेज के छात्रों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर नाटक प्रस्तुत किया।  प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईओएस राजेंद्र बाबू, डायट प्राचार्य मुन्नीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य रामनाथ, करम अली, उत्तम निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन बंगरा जीआईसी के प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed