{"_id":"5efcd2c48ebc3e432a62bb0d","slug":"angry-woman-killed-her-husband-orai-news-knp568738627","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज महिला ने आग लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से नाराज महिला ने आग लगा जान दी
विज्ञापन
पति से नाराज महिला ने आग लगाकर जान दी
चचेरी बहन की गोद भराई में जाना चाहती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। पति से नाराज होकर महिला ने आग लगाकर जान दे दी। वह चचेरी बहन की गोद भराई में पति के साथ जाना चाहती थी। मृतका के दो बेटे व एक बेटी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी रानी (35) की चचेरी बहन की गोद भराई की रस्म माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही में बुधवार को होनी थी। कार्यक्रम में जाने के लिए पति राकेश कुमार से कहा। राकेश ग्राम बंगरा में बाइक सुधारने का काम करता है। राकेश ने कहा कि वह भतीजे के साथ कार्यक्रम में चली जाए। शाम तक दुकान पर काम करने के बाद वह भी वहां पहुंच जाएगा। इससे नाराज होकर रानी ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जब तक परिजन उसे पहुंचते, तब वह वह लपटों से घिर चुकी थी। परिजनों ने आग बुझाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। एसआई देशराज सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर रानी के मायके के लोग भी आ गए थे।
-----
पत्नी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
जालौन। ग्राम औरेखी निवासी पूजा देवी ने पति धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि बुधवार को काम को लेकर झगड़ा शुरू कर मारपीट कर दी। पति की हरकतों से घर का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
----
तमंचा शराब संग दो को पकड़ा
जालौन। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने लहचूरा मोड़ के पास शिवम निवासी लहचूरा को दबोचा। पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। जालौन पुलिस ने कानुपर देहात के राजपुर निवासी युवक राजू को मंगलवार की देर रात दबोचा। पास से 15 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
----
शांतिभंग की कार्रवाई
जालौन। ग्राम जगनेवा निवासी जगमोहन गांव के लोगों के साथ गालीगलौज व झगड़ा कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।