{"_id":"590630534f1c1bce3a441a39","slug":"angry-villagers-angry-over-bad-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खराब पड़ी कर्मचंद्रपुर की सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है। आलम यह है कि सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। खराब सड़कों को लेकर रविवार को महेबा क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने महेबा स्टैंड पर नारेबाजी की और अफसरों व जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही कमिश्नर और डीएम को भी शिकायती पत्र भेजकर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
महेबा क्षेत्र के कर्मचंद्रपुर, तिरही, शाहजहांपुर, धमना, सुरौली, मरगायां, हीरापुर, शेखपुर गुढ़ा नूरपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालात दयनीय है। कई साल से सड़कों की मरम्मत तक न होने से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इसी को लेकर महेवा ब्लाक के रामसिंह, धीरज दुबे, मनमोहन सूरज सिंह, धमना के राजकुमार, मरगायां के रामवीर, हीरापुर के गुलाब सिंह, शेखपुर गुढ़ा के अहिरवन सिंह आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में महेबा बस स्टैंड पर एकत्र हुए और खराब सड़कों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़कों की दशा कब सुधरेगी, कुछ पता नहीं।
विज्ञापन
इसी तरह कदौरा ब्लाक के नीरज पाल, सोहन खटिक, विनोद यादव, पुष्पा निषाद आदि कहती है कि पिछले कई सालों में लगभग सभी दलों की सरकारें रही हैं पर जमीनी स्तर पर सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए कई मर्तबा तहसील दिवस से लेकर धरना प्रदर्शन तक किए गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने कमिश्नर व डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही सड़कों की दशा नहीं सुधरी तो वे मुख्यालय पर आकर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन