फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angered by the referral, the father and son created a ruckus

Jalaun News: रेफर करने से नाराज पिता-पुत्र ने किया हंगामा

Sat, 24 Jun 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Angered by the referral, the father and son created a ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। मासूम का इलाज कराने आए परिजनों ने अस्पताल में झगड़ा किया। चिकित्सक की शिकायत पर मौके पर पुलिस ने झगड़ा करने के आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी रजनीश की एक सप्ताह की बेटी शुक्रवार की शाम अचानक बीमार हो गई। परिजन बीमार मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात के समय बच्ची को रेफर करने से नाराज परिजन चिकित्सालय में झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर चिकित्सक व कर्मचारियों ने परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन झगड़ा करते रहे। इस पर चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार राजपूत ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे पिता पुत्र दीपेश व राजेश निवासी सालाबाद को पकड़ लिया व उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article