फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anganwadi workers took out procession for demands

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाला जुलूस

Tue, 14 Dec 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out procession for demands
उरई। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने सोमवार को गांधी चबूतरा से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की व डी पी ओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व समान वेतन की मांग को लेकर 10 दिसंबर से बेमियादी अनशन चल रहा है। इसी कड़ी में 14 दिसंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना प्रदर्शन भी होगा। इस कारण जिले में 14 को होने वाला धरना स्थगित कर लखनऊ कूच किया जाएगा। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सरला, सुनीता, सुशीला, रामबेटी, प्रीति, संध्या, किरण, राधा, सविता, नारायणी, देव कुंवर, शांति, वंदना, मीना, मीरा, शकुंतला आदि रही। उधर कांग्रेसी भी कलेक्ट्रेट पहुंचे व आंगनबाड़ी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed